Monday, October 12, 2026
Home Himachal जिला हमीरपुर में कोरोना के 86 नए केस

जिला हमीरपुर में कोरोना के 86 नए केस

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला में बुधवार को 86 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टैस्ट में 47 और आरटी-पीसीआर टैस्ट में 39 की पुष्टि हुई है।

Advertisements

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि बुधवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 435 सैंपल लिए गए, जिनमें से 47 पॉजीटिव निकले। उन्होंने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट हेतु मंगलवार को लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट भी बुधवार को प्राप्त हुई। इनमें से 39 सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here