Tuesday, October 6, 2026
Home Himachal तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अयोजन

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अयोजन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं कॉरपोरेट मंत्रालय के सहयोग से निवेश शिक्षा , जागरूकता और संरक्षण में युवाओं की भागीदारी  पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे हमीरपुर विधायक  नरेंद्र ठाकुर शामिल हुए। कार्यकम में नेहरु युवा केंद्र हमीरपुर की ज़िला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर, जिला खेल अधिकारी पूर्ण कटोच, लीड बैंक ऑफिसर अजय कतना  मुख्य रूप से शामिल रहे।

Advertisements

कार्यक्रम में हमीरपुर विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से युवा मंडलों के युवा साथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना गायन और मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई । जिला युवा अधिकारी ने कार्यक्रम का विस्तृत विवरण सभी के समक्ष रखा। लीड बैंक अधिकारी अजय कतना द्वारा युवाओं को बैंकिंग सेवाओं बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैंकिंग क्षेत्र में होने वाले फ्रॉड से कैसे बचा जाए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए , उनके बारे में जानकारी दी गई। 

विधायक नरेंद्र ठाकुर ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने नेहरू युवा केंद्र द्वारा करवाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की और युवाओं को युवावस्था से ही बचत शुरू करने के लिए प्रेरित किया।  जिला युवा अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम 3 दिनों तक चलेगा विभिन्न क्षेत्रों से वक्ता युवाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे और भविष्य में सही क्षेत्र में निवेश करने के लिए प्रेरित करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here