Monday, October 26, 2026
Home Himachal होली मेले में प्रदेश व ज़िला के कलाकार करवाएंगे हिमाचल की समृद्ध...

होली मेले में प्रदेश व ज़िला के कलाकार करवाएंगे हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के दर्शन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। 15 से 18 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश व ज़िला के लोक कलाकार हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के दर्शन करवाएंगे। मेले में लोगों का स्तरीय मनोरंजन करवाने और नई प्रतिभाओं को मंच  प्रदान  करने के लिए मेला कमेटी द्वारा कलाकारों के ऑडिशन लिए गए हैं। उज्ज्वल कटोच प्रोफेसर संगीत राजकीय महाविद्यालय शिवनगर कांगड़ा, सरस्वती शास्त्री संगीत  अध्यापक केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर और संजय शर्मा उदघोषक आकाशवाणी हमीरपुर ने ऑडिशन में आये कलाकारों का चयन किया।

Advertisements

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा ने बताया की होली मेले में लोगों का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय व प्रदेश के कलाकारों के अतिरिक्त मुम्बइया तथा पंजाबी कलाकारों को  आमंत्रित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here