Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur भगवान को भूलना ही संसार में सभी दुखों का कारण है: स्वामी...

भगवान को भूलना ही संसार में सभी दुखों का कारण है: स्वामी केशव दत्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी एकता नगर में चल रहे श्री रुद्रचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन वेद पाठियों ने आचार्य राजिंदर प्रसाद की अगुवाई में मंत्रोच्चारण किया व मुख्य यजमान नितिन गुप्ता व सुरभि गुप्ता निवासी जालंधर के साथ अन्यों ने हवन में आहुति डाली। इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने कहा कि यज्ञ प्रकृति के निकट रहने का साधन है तथा रोग नाशक औषधियों से किया यज्ञ रोग निवारण वातावरण को प्रदूषण मुक्त करके स्वस्थ्य रहने में सहायक होता है। आधुनिक चिकिस्ता विज्ञान ने भी परीक्षण करके यज्ञ द्वारा वायु की शुद्धि होकर रोग निवारण की इस वैदिक मान्यता को स्वीकार किया है। इस दौरान गुप्ता दंपत्ति के अलावा नीलम भारद्वाज, जोगेश मेहंदीरत्ता, आशा धीमान, मानसी, गौरी भल्ला, निर्मस, कौशल, सीमा रानी, मुस्कान मनचंदा, वृज बिहारी, नीलम कुमारी, राजेश शर्मा, मधु शर्मा, ऊषा खन्ना, दिनेश गुप्ता आदि ने भी हवन में आहुति डाली।

Advertisements

शाम की सभा में श्रीमदभागवत कथा के दूसरे दिन स्वामी केशव दत्त ने बताया कि भगवान को भूलना ही संसार में सभी दुखों का एक मात्र कारण है। इसलिए हमें हर क्षण भगवान को याद रखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने शुकदेव जन्म, भागवत रचना, राजा परीक्षित को रिषी का श्राप, राजा परीक्षित द्वारा राजपाठ छोडक़र भगवती गंगा का आश्रय लेने एवं शुकदेव जी से कथा श्रवण करने संबंधी प्रसंग सुनाया। कथा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने महाभारत का प्रसंग सुनाया, जिसमें माता कुंती ने भगवान से दुख मांगा। उन्होंने कहा कि हे भगवन हम सुख में भगवान को भूल जाते हैं, इसलिए प्रभु सुख नहीं दुख दीजीए ताकि मैं सदैव आपको याद करती रहूं। क्योंकि, इस संसार में भगवान को भूलना ही सबसे बड़ा दुख है। उन्होंने श्री रामायण जी की चौपाई कह हनुमंत विपति प्रभु सोई, जब तब सुमिरन भजन न होई। के माध्यम से प्रभु भक्ति का महात्म समझाया।

इस दौरान उनके द्वारा किए गए संकीर्तन को सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर प्रधान रमेश अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, सुभाष अग्रवाल, विकास सिंगला, निखिल अग्रवाल, अशोक कुामर, राजीव शर्मा, गोपी शर्मा, अश्विनी शर्मा, दविंदर वालिया गुरुजी, रमेश गंभीर, नील शर्मा, रमन सैनी, कृष्ण गोपाल शर्मा, मनोज दत्ता, बृज बिहारी, विनोद शर्मा, रमेश शर्मा, शाम मोदगिल, भैवव शर्मा, साहिल शर्मा, विशाल वालिया, एवं रिश्व अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here