Thursday, October 22, 2026
Home Himachal मोदी का संकल्प विश्व का सबसे विकसित देश बनेगा भारतवर्ष: धूमल

मोदी का संकल्प विश्व का सबसे विकसित देश बनेगा भारतवर्ष: धूमल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का संकल्प है कि 2047 में आज़ादी के सौ वर्ष जब पूरे हो जाएंगे तब तक भारतवर्ष विश्व का सबसे विकसित देश बन चुका होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने मंगलवार को भोरंज की भकेड़ा व हमीरपुर की बफ़री ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पिछले 75 वर्षों में पहले हम सुनते थे कि भारत एक पिछड़ा देश है और फिर यह विकासशील देश बना। आज हमारा सौभाग्य यह है कि हमारे पास एक ऐसा नेतृत्व है जो घोषणा भी कर रहे हैं और हमसे भी ऐसा संकल्प चाहते हैं कि हम वर्ष 2047 तक भारतवर्ष को दुनिया का सबसे विकसित राष्ट्र बनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इसी संकल्प को लेकर यह यात्रा पंचायत पंचायत जा रही है। 

Advertisements

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू में ही कहा था संकल्प से सिद्धि और उसे पूरा भी करके दिखाया भी। पूरी दुनिया ने देखा है उन्होंने जो जो संकल्प लिए उनको उन्होंने पूरा किया। आज हम सबको यह संकल्प लेना है कि विकसित बयान भारत बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है उसमें हम सब दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ जितना हम सबसे हो सकेगा अपना अपना योगदान देंगे। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही है और यह यात्रा 2 लाख 69  हजार पंचायतो में जाएगी। मोदी सरकार हर पंचायत को डायरेक्ट पैसा भेजती है। प्रशासन सहित सभी विभागों को इसमें अच्छी तरह सहयोग करना चाहिए। हर विभाग के अधिकारी इस यात्रा में सम्मिलित हो और जहां भी यात्रा जाए वहां पर उन लोगों से आवेदन पत्र भरवाए जाएं जो भारत सरकार की योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं ले पाए हैं और उसके लिए पात्र हैं।

यही इस यात्रा का उद्देश्य है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि 15 नवंबर को शुरू हुई यह यात्रा 26 जनवरी तक चलेगी और पंचायत पंचायत घूमेगी ताकि हर पात्र वंचित  को भारत सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।  तीन राज्यों के चुनावों में मिली भारी भरकम जीत का ज़िक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा तीन दिन पहले ही तीन राज्यों से इशारा आ गया है और यह पूरे देश में होने वाला है। इसे कोई नहीं रोक सकता कमल खिलेगा और नरेंदर मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके  संकल्प के साथ देश आगे बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here