Saturday, October 24, 2026
Home Himachal हिमाचल के बच्चे खेलों में आगे बढ़ें, यह हमारे लिए सौभाग्य...

हिमाचल के बच्चे खेलों में आगे बढ़ें, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात: धूमल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल के बच्चे खेलों में आगे बढ़े इससे बड़ी सौभाग्य की बात हमारे लिए और क्या हो सकती है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए और खिलाड़ियों को सुविधा तथा रोजगार देने के लिए हमने बहुत कुछ किया है। खेलों में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 3 प्रतिशतआरक्षण का प्रावधान हमने किया था। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ख़याह में दीन हित मण्डल संस्था की सराहकड़ इकाई द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ियों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। खेल प्रतियोगिता में की 10 टीमों ने भाग लिया। रविवार को इस खेल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बगवाड़ा व चोलथरा की टीमों के बीच खेला गया ।

Advertisements

इस मौक़े पर पूर्व मुख्यमंत्री उपस्थित रहे एवं उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को इनाम भी बांटे। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के समापन पर उपस्थित खिलाड़ियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में अनुशासन व टीम स्पिरिट के साथ खेल कर सफलता प्राप्त की जाती है। एक खेल विश्लेषक की नजर में खेल प्रतियोगिता के दौरान जीती या हारी टीम से ज्यादा कौन टीम अधिक अनुशासन और अधिक टीम स्पिरिट के साथ खेली,  वह ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि यहां खेले गए फ़ाइनल  मैच के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस भी काफी प्रभावशाली देखने को मिली। इस अवसर पर स्कूल टाइम से जुड़ी हुई यादों को साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि टौणीदेवी को बास्केटबॉल खेल की नर्सरी कहा जाता है। टौणीदेवी डीएवी स्कूल के कई बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बने और भारतीय टीम के कैप्टन भी रहे। चंबोह  गांव के मनोज कुमार भारत की बास्केटबॉल टीम के कैप्टन रहे।

 कार्यक्रम में दीन हित मंडल संस्था की सराहकड़ इकाई के अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, सुजानपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, सुजानपुर पंचायत समिति की अध्यक्ष एवं मण्डल सुजानपुर की उपाध्यक्ष अंजना ठाकुर, ग्राम पंचायत भरनांग की प्रधान विमला देवी, बीडीसी सराहकड़ की सदस्य सीमा देवी, बीडीसी टपरे के सदस्य किशोर कुमार,  महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह,  युवा मोर्चा सुजानपुर के अध्यक्ष कपिल शर्मा, महामंत्री शुभम, ख़याह पंचायत के उपप्रधान रमेश चंद, पूर्व प्रधान मस्तराम, अजय पुरी,  ख़याह, कंगरी, टपरे, सराहकड़ के बूथ अध्यक्ष, टीमों के मैनेजर व कोच, खिलाड़ियों सहित भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं व बच्चे व अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here