Saturday, October 24, 2026
Home Himachal हमीरपुर में लखदाता कमेटी ने करवाई 152वीं छिंज

हमीरपुर में लखदाता कमेटी ने करवाई 152वीं छिंज

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जय बाबा लखदाता छिंज कमेटी हमीरपुर की ओर से 152वां वार्षिक छिंज मेला रविवार को हमीरपुर में करवाया गया।  इसमें हिमाचल प्रदेश बार एसोसिएशन के सदस्य  रोहित शर्मा  मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समारोह में पहुंचने पर उनका  छिंज कमेटी की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया। इस छिंज में प्रदेश के अतिरिक्त पंजाब हरियाणा  से नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। 151 वर्ष पूर्व लाला सीतू राम ने इस छिंज मेले को आरंभ किया था। बाद में लाला देवराज, लाला सुरेश कुमार  तथा केशव कुमार ने इस परंपरा को आगे निभाया।

Advertisements

कमेटी के अध्यक्ष विधि चंद शर्मा ने बताया कि छिंज में हिस्सा लेने आए सभी पहलवानों को सम्मान राशि दी गई। माली जीतने वाले पहलवान को विशेष पुरस्कार दिए गए। रोहित शर्मा ने पहलवानों को पुरस्कृत किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here