Friday, October 23, 2026
Home Himachal हमीरपुर के पांचों विस क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के जनसंवाद का किया गया...

हमीरपुर के पांचों विस क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के जनसंवाद का किया गया सीधा प्रसारण

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। वित वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत प्रदेश के बजट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम का रविवार को हमीरपुर जिले में भी सीधा प्रसारण किया गया। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक एलईडी स्क्रीन के माध्यम से यह प्रसारण दिखाया गया। बचत भवन हमीरपुर, मिनी सचिवालय भोरंज, बीडीओ कार्यालय नादौन, तहसील कार्यालय परिसर सुजानपुर और एसडीएम कार्यालय परिसर बड़सर में दिखाए गए इस प्रसारण के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बचत भवन हमीरपुर में प्रसारण के दौरान विधायक नरेंद्र ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, अन्य पदाधिकारी, एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मिनी सचिवालय भोरंज में विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री अशोक ठाकुर, अन्य पदाधिकारी, एसडीएम राकेश शर्मा और अन्य गणमान्य लोगों ने यह प्रसारण देखा।
बड़सर में भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली, कांगड़ा सहकारी ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष कमलनयन शर्मा, एसडीएम शशिपाल शर्मा और भाजपा के पदाधिकारी, नादौन में एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन हरदयाल सिंह, अन्य पदाधिकारी, एसडीएम विजय धीमान और अन्य अधिकारी, सुजानपुर में जिला परिषद सदस्य कैप्टन रणजीत सिंह, स्थानीय नगर परिषद और भाजपा के पदाधिकारी, एसडीएम हरीश गज्जू और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिले भर की ग्राम पंचायतें और आम लोग भी बड़ी संख्या में सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री के वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम से जुड़े।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here