Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal बनेर खड्ड में फंसे 6 श्रद्धालु, बचाव टीम ने रेस्कयू कर बचाई...

बनेर खड्ड में फंसे 6 श्रद्धालु, बचाव टीम ने रेस्कयू कर बचाई जान

कांगड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। कांगड़ा की बनेर खड्ड में  6 श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में फंस जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसके बाद बचाव टीम ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि दमकल विभाग का कार्यालय बनेर खड्ड के साथ है।

Advertisements

जब वह सुबह उठे तो देखा कि सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बनेर खड्ड किनारे पहुंचे हुए थे और इनमें कुछ श्रद्धालु पानी में नहा रहे थे। जब उन्होंने खड्ड का जलस्तर बढ़ते हुए देखा तो तुरंत अन्य कर्मचारियों को सूचित किया तथा मौके पर पहुंच गए। इस दौरान खड्ड में नहा रहे 6 श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में फंस गए। उन्होंने तुरंत रैस्क्यू अभियान चलाया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here