Sunday, October 25, 2026
Home Himachal मट्टनसिद्ध छिंज मेले में एडवोकेट रोहित शर्मा ने पुरस्कृत किए पहलवान

मट्टनसिद्ध छिंज मेले में एडवोकेट रोहित शर्मा ने पुरस्कृत किए पहलवान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हमीरपुर जिला के मट्टनसिद्ध में आयोजित छिंज मेले में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा हमीरपुर सीट से टिकट के दावेदार एडवोकेट रोहित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

Advertisements

इस दौरान हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों से आए पहलवानों ने खूब दमखम दिखाया एवं जनता का मनोरंजन किया। इस मौके पर उन्होंने पहलवानों को सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि कुश्तियां हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा रही हैं जिन्हे महाभारत काल में राज्य के संरक्षण में विकसित किया जाता रहा है।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर  अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देने की अपील की । उन्होंने कहा कि खेलों और शारीरिक व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here