Sunday, October 11, 2026
Home Himachal बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुआ हमला

बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुआ हमला

बिलासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर देने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी मुताबक शहर के साथ लगते जबली में रेलवे प्रोजेक्ट के तहत काम कर रही डीबीएल कंपनी कार्यालय के बाहर उन पर हमला हुआ। बंबर ठाकुर रेलवे प्रोजेक्ट निर्माण कर रही डीबीएल कंपनी के जीएम से स्थानीय लोगों को रोजगार देने के संबंध में बातचीत करने गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सौरभ पटियाल, मंजीत नड्डा, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, सूरज व कुलभूषण ठाकुर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here