Sunday, October 25, 2026
Home Himachal सुजानपुर में कैप्टन रणजीत और राजेंद्र राणा ने दागे शब्द वाण 

सुजानपुर में कैप्टन रणजीत और राजेंद्र राणा ने दागे शब्द वाण 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज), रजनीश शर्मा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र  में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह  और पूर्व विधायक राजेंद्र  राणा ने एक दूसरे पर शब्द वाण छोड़े हैं।पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राणा पर तंज  कसते हुए कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि राजेंद्र राणा को आलोचना करने की आदत है तथा मुझे न बताएं कि किस तरह बजट आदि अन्य कार्य का प्रावधान होता है, मैं उनसे  तजुर्बे के साथ-साथ उम्र में भी बड़ा हैं। जनता ईमानदारी, वफादारी, को स्वीकार करती है। कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास करवाना ही उनका उद्देश्य है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी विकास कार्य में कमी नहीं आने देंगे। विश्राम गृह सुजानपुर में पत्रकार वार्ता में विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि सुजानपुर से संधोल मार्ग के बीच सड़क के लिए साढ़े 22 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है, सुजानपुर की हर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राणा ने जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। 

Advertisements

लोगों की आवाज दबाने को दर्ज करवाए जा रहे मामले : राजेंद्र राणा 

वहीं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र के होते हुए भी प्रदेश सरकार भोली-भाली जनता की आवाज को कुचलने पर आमदा है। जारी प्रैस ब्यान के माध्यम से उन्होंने कहा कि जब दरकोटी सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में लोगों ने प्रदेश सरकार, एनएच-03 निर्माण कंपनी, विभागीय अधिकारी और सुजानपुर के वर्तमान विधायक रणजीत राणा से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग रखी, तो सभी ने इसे अनसुना कर दिया। लोगों को 3 से 4 महीने तक पीने के पानी से वंचित रहना पड़ा। उसके उपरांत लोगों ने मजबूरी में सड़कों पर उतरकर अपनी पेयजल आपूर्ति की मांग मनवाने का प्रयास किया, परंतु सरकार द्वारा दरकोटी के लोगों की  इस जायज मांग बारे उठाई आवाज को भी अपनी दमनकारी नीतियों से कुचलने का प्रयास किया गया। इन लोगों पर बेबुनियाद मुकद्दमे दर्ज कर उन्हें डराने और प्रताडित करने का प्रयास किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here