Saturday, October 24, 2026
Home Himachal संगरोह में नल से निकला मरा हुआ सांप, सनैड में रसोई से पकड़ा...

संगरोह में नल से निकला मरा हुआ सांप, सनैड में रसोई से पकड़ा 5 फुट लंबा कोबरा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज), रजनीश शर्मा। बरसात के अंतिम दिनों में सांपों की दहशत भी बढ़ने लगी है। तापमान बढ़ते ही सांपों के निकलने की घटनाएं भी बढ़ने लगे हैं। ग्राम पंचायत समीरपुर के संगरोह गांव में  एक घर के नल से मरा हुआ सांप निकला है। सांप करीब दो फीट लंबा था। घर के लोगों को इस बात का पता तब चला जब नल से पानी आना बंद हो गया। उन्होंने पलंबर को बुलाकर नल चेक करने को कहा। पलंबर ने देखा कि देखा कि नल की टोंटी में सांप का सिर फंसा हुआ था। स्थानीय पंचायत के प्रधान चंद्रमोहन ने इस बारे में जल शक्ति विभाग को सूचित किया। 

Advertisements

एनएच निर्माण कंपनी पर फिर उठी अंगुलियां

लोगों का कहना है कि एनएच तीन के निर्माण में लगी मशीनरी पाइप लाइनों को तोड़ देती है और कई दिनों तक टूटी हुई रहती हैं। इससे टूटे पाइप के मुहाने से सांप आदि के अलावा रेत मिट्टी आदि भी घुस जाती है। इससे नल से मिट्टी युक्त पानी भी निकलता है। ग्राम पंचायत समीरपुर के प्रधान चंद्रमोहन ने कहा कि एनएच निर्माण कंपनी वालों की लापरवाही से लोगो को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। 

स्नेक कैचर ने पकड़ा साढ़े पांच फुट का किंग कोबरा 

हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत उखली के अधीन आने वाले सनेड़ गांव में पम्मी धीमान के घर में किंग कोबरा घुस गया  जिसे निकालने के लिए जाहू से स्नेक कैचर बुलाए गए। काफी मशक्कत के बाद घर की रसोई से करीब साढ़े पांच फुट का किंग कोबरा पकड़ने में सफलता हासिल की। उसके बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली है। पम्मी का कहना है कि उनके पुराने घर की रसोई में एक सांप घुस गया था जो कि बंद रहती थी। जाहू से प्रवासी मूल के बंगाली को बुलाकर सांप को पकड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here