Thursday, October 22, 2026
Home Crime मुख्य अध्यापक ने बच्चे के साथ की मारपीट, पिता की शिकायत पर...

मुख्य अध्यापक ने बच्चे के साथ की मारपीट, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला जिले के उपमंडल रोहडू की ग्राम पंचायत भलूण के खड्डा पानी स्कूल में पहली कक्षा के बच्चे के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला बच्चे के पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ। पिता ने बच्चे की पेंट में बिच्छू बूटी डालने का भी आरोप लगाया है।  पुलिस थाना रोहड़ू के तहत पुलिस चौकी खदराला में बच्चे के पिता दुर्गा सिंह निवासी गांव भलून ने शिकायत दी कि उसका बेटा प्राथमिक पाठशाला खड्डा पानी में प्रथम कक्षा में पढ़ता है। वहां पर एसएमसी की ओर से रखे गए नितिश ठाकुर और मुख्य अध्यापक देवेंद्र पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को पढ़ाते हैं।

Advertisements

नितिश ठाकुर ने बेटे के साथ मारपीट करके कान से खून निकाला। शौचालय में ले जाकर उसकी पेंट में बिच्छू बूटी डालकर प्रताड़ित किया गया। 3 अक्तूबर को अध्यापक ने बच्चे को गाड़ी में धमकी देकर बैठाया। उनको जान से मारने और जलाने की धमकियां दीं। साथ में 10,500 रुपये माफी नामे के तौर पर जेब में जबरदस्ती धमकी देकर डाले गए। मुख्य अध्यापक देवेंद्र और कैची स्कूल में कार्यरत अध्यापक बाबू राम ने 29 अक्तूबर की रात घर पर पहुंच कर मामले को दबाने के लिए दबाव बनाया। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here