Saturday, October 24, 2026
Home Himachal हमीरपुर में मात्र हाजिरी लगा चले गए सीएम: राजेंद्र जार

हमीरपुर में मात्र हाजिरी लगा चले गए सीएम: राजेंद्र जार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर द्वारा जारी एक प्रैस बयान में जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हालिया दो दिवसीय हमीरपुर जिला का दौरा अत्यंत नकारात्मक प्रमाणित हुआ है। यह पहले से उत्पन्न हमीरपुर जिलावासियों की उनके प्रति निराशा को और बड़ा गया है। इस आगमन को मात्र जिला में हाजिरी लगाना ही कहा जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी के एनडीए के अनुसार मुख्यमंत्री जिला वासियों को यहां रेल पहुंचाने और अन्य झूठे आश्वासन देखकर छलावा कर के प्रस्थान कर गए हैं।

Advertisements

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिला भाजपा संगठन में चल रही गुटबाजी सामने आई है। इन क्रियाकलापों से ऐसा प्रतीत होता है जैसे जिला भाजपा में मुख्यमंत्री की मान्यता बहुत कम है। भाजपा नेतृत्व का मिशन रिपीट मात्र सपना बनकर ही रह जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here