Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal 37 पुनर्गठित पंचायतों की निर्वाचक नामावली निरीक्षण के लिए उपलब्धः डीसी

37 पुनर्गठित पंचायतों की निर्वाचक नामावली निरीक्षण के लिए उपलब्धः डीसी

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि जिला ऊना में पुनर्गठित 37 ग्राम पंचायतों के लिए निवार्चक नामावलियां तैयार कर ली गई हैं, जो संबंधित ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद के कार्यालयों में निरीक्षण के लिए 18 नवंबर 2020 से उपलब्ध हैं। डीसी ने कहा कि नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने को लेकर कोई दावा, आक्षेप या प्रविष्टि में कहीं विशिष्टियों के संबंध में कोई आक्षेप हो, तो उसे प्रारुप 2, 3 व 4 में 28 नवंबर 2020 तक पुनरीक्षण अधिकारी को प्रस्तुत किया जा सकेगा। प्रत्येक दावा या आक्षेप पुनरीक्षण अधिकारी या संबंधित एसडीएम को संबोधित किया जाना चाहिए। इस संबंध में या तो व्यक्तिगत रूप से या अभिकर्ता के माध्यम से दावा या आक्षेप प्रस्तुत किया जाना चाहिए अथवा निर्धारित तिथि के भीतर पंजीकृत डाक से पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट व्यक्ति 7 दिन के भीतर अपीलीय प्राधिकारी (उपायुक्त) ऊना के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकता है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here