Saturday, October 24, 2026
Home Himachal सीएम सुक्खू के जन्मदिवस पर गांधी चौक पर रक्तदान शिविर और भंडारे का...

सीएम सुक्खू के जन्मदिवस पर गांधी चौक पर रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, हमीरपुर द्वारा गांधी चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया, जिससे अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

Advertisements

शिविर में रक्तदान करने वाले और अन्य उपस्थित लोगों को हलवा प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के तहत दोपहर बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी स्थानीय लोगों को भोजन कराया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here