Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में दो दिन एनएसएस वालंटियरस द्वारा कैम्प लगाकर कॉलेज में...

सरकारी कॉलेज में दो दिन एनएसएस वालंटियरस द्वारा कैम्प लगाकर कॉलेज में की गई सफाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर में कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर जी के नेतृत्व में एन.एस.एस. प्रोग्राम अधिकारी विजय कुमार तथा स्वच्छ भारत मिशन के इंचार्ज रणजीत कुमार के सहयोग से दो दिन कैम्प लगा कर सफाई की गई। कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर जी ने इस  अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को सफाई की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए तथा अपने देश को दूसरे देशों से भी अधिक सुंदर बनाने के लिए प्रयास करते चाहिए। प्रो. विजय कुमार ने कहा कि हमारी सरकार देश को सुंदर बनाने के लिए हर प्रकार के प्रयास कर रही है, इस लिए हमें भी ईमानदारी के साथ सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होने विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया, क्योंकि यह हमारी सुंदरता को नष्ट कर देते हैं।

Advertisements

प्रो. रणजीत कुमार ने भी स्वच्छता को अपनाने पर जोर दिया। कॉलेज में दो दिन सफाई कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि हमें प्लास्टिक का प्रयोग कभी भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह हमारे जीवन के लिए बहुत ही हानिकारक है। प्रो. विजय कुमार ने जीवन में स्वच्छता बनाये रखने तथा नशों से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई। क्योंकि अगर हम इनके प्रति बनता अपना फर्ज ना निभा सके तो जि़ंदगी का अंत आवश्य है। इस अवसर पर पोस्टरों के माध्यम से और रैली निकाल कर भी विषय अनुसार जागरुक किया गया ताकि जि़ंदगी सुंदर तथा सेहतमंद बन सके। इस अवसर पर लगभग 60 विद्यार्थी उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here