Monday, October 26, 2026
Home National पेपर लीक मामलों पर PM Modi का ऐलान, जांच के लिए बनेंगे...

पेपर लीक मामलों पर PM Modi का ऐलान, जांच के लिए बनेंगे ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर बढ़ते जनता के आक्रोश और जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में आरोपियों को जल्द और कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Advertisements

पीएम मोदी ने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है और यह उसी श्रृंखला का एक अहम कदम है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।” प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब पेपर लीक के मुद्दे पर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी आमरण अनशन पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here