
कांगड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत तारा खड्ड पुल के नजदीक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रांत कटोच (26) पुत्र अजय कटोच निवासी इंदौरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विक्रांत अपनी बाइक पर बैरियर चौक की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत निजी अस्पताल इंदौरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। विक्रांत के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और वह पोल्ट्री फार्म चलाकर अपनी माता और छोटी बहन पालन-पोषण करता था। पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौके से भागे ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।












