रानीताल कांगड़ा निवासी संगीता शर्मा से होशियारपुर में लूट, महिलाओं के ग्रुप ने दिया वारदात को अंजाम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के बस स्टैंड से एक महिला की चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। इस सबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित महिला संगीता शर्मा पत्नी राम स्वरूप निवासी रानीताल, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वह आज अपनी बहू और पोते के साथ अपनी बेटी से मिलने के लिए चंडीगढ़ जा रही थी। जब करीब 3 बजे वह बस में बैठने लगी तो करीब 8 महिलाओं ने उसे धक्का दिया और उसकी चेन खींच ली। लेकिन चेन का पता उसे पिपलांवाला के पास जाकर पता लगा।

Advertisements

जिसके बाद उसने इसकी जानकारी कण्डक्टर और आसपास की सवारियों को दी और आगे जालंधर बाईपास जाकर बस रुकवाई और छानबीन करनी शूरू कर दी। छानबीन दौरान उसे चेन का पैंडल बस में गिरा हुआ मिला। जिसके बाद वह वापिस होशियारपुर बस स्टैंड आई और महिलाओं के बारे में पूछ-ताछ करनी शूरू कर दी। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि ऐसा ही एक महिलाओं का ग्रुप बस स्टैंड में घूम रहा था। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवा दी है और उसने मांग की है कि महिलाओं को जल्दी पकड़ा जाए और उसकी भरपाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here