Monday, October 5, 2026
Home Crime शेयर मार्किट का काम करने वाले जस्सा की हत्या, गाड़ी को लगाई...

शेयर मार्किट का काम करने वाले जस्सा की हत्या, गाड़ी को लगाई आग, दो वर्ष पहले मिली थी धमकी

लधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना के जगरांव में गांव कोठे शेर जंग में मंगलवार रात मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने एक स्कार्पियो सवार पर गोलियों से हमला किया और उसे तेजधार हथियारों से गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने स्कार्पियो को आग लगा दी और फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसी रैफर कर दिया गया।

Advertisements

इलाज दौरान रात करीब 2 बजे घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जसकीरत सिंह बरियार उर्फ जस्सा के रुप में हुई है तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत जांच शुरु कर दी थी। मृतक शेयर मार्किट का काम करता था और दो साल पहले फोन पर धमकी के बाद वह परिवार सहित गांव अखाड़ा को छोड़ लुधियाना में रहने के लिए आ गया था और कुछ माह पहले ही गांव अखाड़ा की जगह गांव कोठे शेर जंग में रहने लगा था। मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी। स्कार्पियो पर कई गोलियों के निशान बताए जा रहे हैं तथा मृत के शरीर व सिर पर तेजधार हथियारों के निशान भी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here