
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कनक मंडी चौक में 71वां शक्ति विराट सम्मेलन प्रधान विश्वनाथ बंटी की अगुवाई में करवाया गया। ध्वजारोहण एवं ज्योति पूजन उपरांत जागरण पार्टियों ने भगवती महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर रोशन प्रिंस, केक सिंह के अलावा अन्य पार्टियों ने महामाई की महिमा का गुणगान करके वातावण को मां के रंग में रंग दिया। श्रद्धालुओं ने भेंटों पर झूम-झूम कर मां के दरबार में हाजिरी लगवाई।

प्रसिद्ध कलाकारों ने मां की महिमा का गुणगान कर वातावरण को मां के रंग में रंग दिया
प्रबंधक कमेटी की तरफ से जागरण पार्टियों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर विश्वनाथ बंटी ने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम 71वां विराट शक्ति सम्मेलन करवा रहे हैं, जोकि आप सभी के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने बताया कि इस मंच पर देश-विदेश के बड़े-बड़े कलाकार गा चुके हैं और जो एक बार यहां पर गा लेता है उसकी सारे विश्व में जयजयकार हो जाती है और उस पर महामाई की अपार कृपा बरसती है। उन्होंने प्रबंधक कमेटी शक्ति विराट सम्मेलन की तरफ से सभी का धन्यवाद किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, चेयरमैन जसपाल चेची, कुक्कू बाड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष निपुन शर्मा, मीना सेठी, प्रो. प्रशांत सेठी, एडवोकेट रणजीत कुमार किटी, संदीप सीकरी, हरमीत औलख, साहिल सांपला, युवा भाजपा नेता अक्षित शर्मा के अलावा अन्य गणमान्यों ने जागरण में पहुंचकर माथा टेका और सभी को इसकी बधाई दी।











