
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रूस में खतरनाक भूकंप आने की सूचना प्राप्त हुई है। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर 8.8 तीव्रता और 20.7 किलोमीटर गहराई रही। भूकंप कैम प्रायद्वीपीय इलाके में आया, जिससे सिर्फ भूकंप प्रभावित क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि आसपास के कई इलाकों में इसका झटका महसूस किया गया। रूस में आज आए इस भूकंप के बाद रूस, जापान, अमेरिका, चीन, इंडोनेशिया, इक्वाडोर, चिली, कोस्टा रिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और गुआम के कोस्टल इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया था।

कुछ ही देर बाद रूस और जापान में कुछ कोस्टल इलाकों में सुनामी आ गई और अभी भी इसका खतरा टला नहीं है। रूस में इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी कई लोग घायल हो गए। भूकंप की वजह से कई घरों-इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। रूस में आए इस भूकंप के बाद जिन-जिन देशों में सुनामी का खतरा है, वहाँ लोगों को अपने घरों को छोड़कर ऊंचाई पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।












