कुख्यात अपराधी मुरारी व उसका भाई छोटू गिरफ्तार, हत्या सहित कई मामले हैं दर्ज, हथियार बरामद

बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। विधानसभा चुनाव के मद्देनजऱ अपराधियों के पीछे पड़ी पुलिस को शुक्रवार की रात बड़ी सफलता मिली। बिहार पुलिस की स्पैशल टास्क फोर्स एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के कुख्यात अपराधी मुरारी ंिह को उसके गांव रहाटपुर से गिरफ्तार किया गया है।एसपी अवकाश कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पता चला है कि मुरारी सिंह को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ की टीम लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, कि शुक्रवार को किसी ने उन्हें सूचना दी कि मुरारी सिंह अपने गांव में ही है तथा किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

Advertisements

इस सूचना के उपरांत एसटीएफ ने कई पुलिस थानों की पुलिस पार्टी सहित गांव को घेर लिया। जिसके बाद मुरारी सिंह ने भागने की कोशिश की और इसी दौरान गोलीबारी भी हुई जिसमें एक गोली मुरारी के पैर में लग गई। पुलिस ने उक्त आरोपी मुरारी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मुताबिक पुलिस ने मुरारी सिंह सहित उसके छोटे भाई शशि उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुरारी सिंह से एक पिस्तौल, 5 गोलियां सहित 35 हजार नकद बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुरारी के खिलाफ पहले भी हत्या सहित कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। वहीं, मुरारी को गोली लगने के बावजूद पुलिस द्वारा उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों में आक्रोश पाया जा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए भर्ती करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here