
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। स्पैशल ब्रांच पुलिस टीम ने 1997 से भगौड़ा घोषित व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की है। स्पैशल ब्रांच पुलिस टीम के ए.एस.आई. सोहन सिंह, पलविंदर सिंह, राज कुमार, दीपक राजा की टीम ने भगौड़ा काबू कर थाना आदमपुर के हैड कांस्टेबल गुरदीप सिंह के हवाले किया।

भगौड़ा सोहन सिंह पुत्र सरुप सिंह निवासी गांव पधियाना थाना आदमपुर जिला जालंधर के खिलाफ 1993 में धारा 323, 324, 326 अधीन मामला दर्ज था और अदालत ने उसे जुलाई 1997 में भगौड़ा घोषित कर दिया था।












