Friday, November 6, 2026
Home Crime जालंधर थाने में तैनात ASI Gopal रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

जालंधर थाने में तैनात ASI Gopal रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के थाना नंबर 2 में विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के आरोप में एएसआई गोपाल को रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है। विजिलेंस टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी के कब्जे से आठ हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि थाना नंबर 2 में तैनात एएसआई गोपाल एक व्यक्ति को केस में नामजद करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था।

Advertisements

शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक मामले से जुड़े रिकॉर्ड थाना नंबर 2 से कब्जे में लिए जा रहे हैं और आगे की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक इसी एएसआई की पहले भी रिश्वत लेने की वीडियो वायरल हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here