Thursday, November 5, 2026
Home Hoshiarpur मोगा ‘बदलाव रैली’ में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी करेंगे सुनिश्चितः...

मोगा ‘बदलाव रैली’ में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी करेंगे सुनिश्चितः अरमान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा) जिला होशियारपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष शिवम् ओहरी  के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अरमान बराड़ तथा भाजपा युवा मोर्चा होशियारपुर के प्रभारी प्रणव मिश्रा उपस्थित रहे।

Advertisements

बैठक में 14 मार्च को मोगा में आयोजित होने वाली भाजपा की “बदलाव रैली” को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस रैली में देश के लोकप्रिय नेता एवं भारत के गृह मंत्री अमित शाह विशेष रूप से पहुंचकर कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा होशियारपुर ने निर्णय लिया कि इस रैली में जिले से बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ पार्टी संगठनात्मक स्तर पर लगातार तैयारियां कर रही है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हर समय जनता के हितों के लिए खड़ी रहती है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। इसी उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा पंजाब द्वारा जिला स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ा जा सके और उन्हें मोगा की बदलाव रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here