
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना समाजवादी पार्टी की एक मीटिंग कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में एक हुई। मीटिंग में जावेद खान ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावों से पहले पंजाब की महिलाओं को जो एक-एक हज़ार रूपये देने का वादा किया था उसे पूरा करने की घोषणा की है परन्तु अब बहुत देर हो चुकी है। यह धोषणा केवल पंजाब की महिलाओं को गुमराह करने के लिए की गई है, क्योंकि चुनावों में अब थोड़ा ही समय रह गया है।

अब महिलाएं लंबी-लंबी लाइनें लगाकर रजिस्ट्रेशन फार्म भरने के लिए परेशान होगी। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार की नीयत साफ़ होती तो सरकार यह काम चुनाव जीतने के तुरन्त बाद करती। अगर महिलाओं को पैसे देने ही है तो पिछले साढ़े चार साल का बकाया भी दिया जाए, जिससे यह साबित होगा कि सरकार महिलाओं के साथ किए गए वायदे पर खरी उतरी है। इस अवसर पर विनोद वर्मा, बलबीर सिंह, दीपक शर्मा, मनोज चिंदू, सागर, बाबू, पिंकी गुप्ता, रानू रवि कुमार, प्रदीप ठाकुर, संदीप कुमार, राजन, अशोक कुमार, दीपक, पूजी, काका, राजू, यशपाल शर्मा और भारी संख्या में शिवसैनिक मौजूद थे।












