
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संगरूर में आयोजित होने वाली कांग्रेस की इंसाफ रैली को लेकर होशियारपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी संबंध में कोतवाली बाजार में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक कांग्रेस सेवादल के पंजाब सचिव अशोक सूद (हैप्पी) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए हैप्पी सूद ने कहा कि संगरूर में होने वाली इंसाफ रैली में राहुल गांधी विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। इस रैली में होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह रैली पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भरेगी तथा पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की जड़ें हिलाकर रख देगी।

हैप्पी सूद ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से दुखी है। जनता का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है और लोगों ने आगामी विधानसभा चुनावों में सरकार को बदलने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बुलंद करने और लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। इस अवसर पर सूरज प्रकाश शर्मा, इंद्रमोहन शर्मा, पं. नरोत्तम शर्मा, विकास शर्मा, सुरेंद्र कुमार, सतीश गुप्ता, अरुण राजपुरोहित, रमेश जैन, मनोहर सिंह, मिक्की वालिया, पं. विनोद शर्मा, नरेश सैनी, वरुण ओहरी, तरुण गोगिया, साबी, सोहन लाल, विजय कुमार, करन शर्मा, अर्पण सूद, वैभव सोनी, रजिंद्र काका, अजय चौधरी, संदीप पुरी, सर्वजीत, नवीन अरोड़ा, नितिन वर्मा, महीपाल सिंह, हर्ष सूद, अमित टंडन, राजू सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।












