Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur हैड टीचर स्व. मनजिंदरपाल सिंह की याद में किया पौधारपण

हैड टीचर स्व. मनजिंदरपाल सिंह की याद में किया पौधारपण

late-manjinderpal-singh-memories-plantation-fattowal-hoshiarpur-punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ‘द होशियारपुर हाइकर्स एवं ट्रैकर्स क्लब’ की तरफ से अपने साथी स्व. मनजिंदरपाल सिंह की याद में सरकारी एलीमैंट्री स्कूल फत्तोवाल में पौधारोपण किया गया। स्व. मनजिंदरपाल सिंह इसी स्कूल में बतौर हैड टीचर सेवाएं निभा रहे थे तथा उनका गत दिवस सरकारी कालेज चौक पर हादसे निधन हो गया था। उनकी याद को ताजा रखने के लिए उनके साथियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर उनके पारिवारिक सदस्यों के अलावा गांव के सरपंच मनदीप बैंस व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर क्लब की तरफ से गुरिंदर सिंह, जतिंदर सैनी, अनिल कुमार, राजिंदर कुमार, रमेश बुग्गा, संजीव सैनी बागपुर, हरप्रीत सहोता, सोनू पुनिया, चरनजीत सिंह चन्नी, सतप्रीत सिंह तथा रुबिन बाहलवी उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here