संगिनी सहेली समाज सेवी संगठन ने की जरूरतमंद महिलाओं की मदद

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: शर्मा। डायरेक्टर, समाजिक सुरक्षा व महिला व बाल विकास विभाग पंजाब के दिशा निर्देशों पर जिला प्रोग्राम अफसर होशियारपुर कीअध्यक्षता में संगिनी सहेली समाज सेवीं संगठन ने आर्थिक तौर परजरुरमंद महिलाओं व लड़कियों को सैनेटरी पैड वितरण किए। संगिनी सहेली संगठन ने कोविड-19 दौरान जरुरतमंद महिलाओं व लड़कियों की मदद के लिए पहल की गई। इस समाज सेवीं संगठन के अमनप्रीत कौर ज्वाइंट कमिश्नर इंकम टैक्स विभाग दिल्ली जो कि मूल रूप से लुधियाना जिले से संबंधित है। उन्होंने यह विशेष प्रयत्न किया है।

Advertisements

उन्होंंने अलग अलग राज्यों में जरूरतमंद महिलाओं को फ्री सैनेटरी पैड वितरण किए है। गुरविंदर कौर सीडीपीओ मुकेरियां द्वारा घर घर जाकर कम आमदन वाले परिवारों की महिलाओं की यह सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने लड़कियों को निजी सफाई के बारे में जागरूक किया। मुकेरियां में व ब्लाक के अलग अलग गांवों में करीब 500 महिलाओं व लड़कियों को फ्री सैनेटरी पैड वितरण कर चुकी है। इस मौके पर ब्लाक मुकेरियां के समूह सुपरवाईजर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here