देश में 25 जून को विवादास्पद फैसले के लिए किया जाता है याद: जंगीलाल महाजन

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: शर्मा। देश के इतिहास में 25 जून को एक विवादास्पद फैसले के लिए याद किया जाता है। जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को ही देश में आपातकाल लागू किया था। इसके तहत सरकार का विरोध करने वाले तमाम नेताओं को जेल में ठूंस दिया गया था और सख्त कानून लागू करते हुए आम लोगों के अधिकार का सीमित किया गया था। 

Advertisements

आपातकाल यानी इमरजेंसी को स्वतंत्र भारत के इतिहास का गैर लोकत्रांतिक फैसला था। यह शब्द हल्का इंचार्ज भाजपा मुकेरियां जंगीलाल महाजन ने इमरजेंसी के समय मुकेरियां के जिन लोगो ने लोकतन्त्र की सुरक्षा के लिए 19 महीने झेल काटी के सम्मान में करवाए समागम दौरान कहे। उन्होंने कहा कि उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगो ने संघर्ष किया तथा जेल में रह कर यातनाए झेली उन्हें वह शत शत नमन करते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज ही के दिन लोगों से उनके अधिकार छीन लिए थे और आज लोकतंत्र की बात कर रही है। इस समय चमनलाल महाजन, विनोद कुमार जैन, परमिंदर महाजन ,हीरालाल जग्गा ,रमन बलगन, सुशांत मनोहर सचदेवा, अजय महाजन, डॉ कुलदीप महाजन ,मधु जैन को सन्मानिति किया गया इस अवसर पर जिला महासचिव अजय कौशल सेठू,पूर्व प्रधान दविंदर महाजन , नीरज साहनी बंटी, पम्मा पहलवान ,डॉ. वाली राम, जिला प्रैस सचिव विकास मनकोटिया, विनोद बोदी,रोहितअरोड़ा ,विक्रम सिंह वरिंदर सिंह काला, रोहित भल्ला ,दीपू भसीन ,विजय सेठी आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here