Wednesday, October 7, 2026
Home Hoshiarpur आशा किरण इंस्टिट्यूट में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

आशा किरण इंस्टिट्यूट में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। आशा किरण स्पैशल स्कूल एवं टीचर्ज ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट जहानखेलां में 29 सितंबर को स्वच्छ भारत अभियान पर पोस्टर मोकिंग प्रतियोगिता करवाई गई तथा 1 अक्तूबर को स्वच्छ भारत अभियान मनाया गया।

Advertisements

जिसमें इंस्टीट्यूट के अध्यापकों तथा बच्चों ने स्कूल के प्रांगण की सफाई की। इस मौके पर आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों ने मुख्यातीथि प्यारे लाल सैनी के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेतायों को जिसमें प्रथम स्थान पर रहे सविता, अमनदीप कौर, द्वितीय स्थान पर रही गुरलीन, तथा तीसरे स्थान पर रहे लवप्रीत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजेताओं को ईनाम वितरित किए गए।

इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के कोर्डिनेटर विवेक सूद, रवि कुमार, वरिंदर कुमार, दिलबाग सिंह, निरवैर कौर, अमृत शर्मा, प्रिंसीपल शैली शर्मा तथा स्कूल स्टाफ मौजूद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here