Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur वातावरण को शुद्ध और बर्षा की कमी को दूर करता है यज्ञ...

वातावरण को शुद्ध और बर्षा की कमी को दूर करता है यज्ञ का धुम्र: राजिंदर प्रसाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में स्वामी नंद किशोर जी के आशीर्वाद से करवाए जा रहे श्री रुद्र चंडी यज्ञ के दौरान ठाकुर राम कृष्ण देव व उनकी पत्नी सुमन ठाकुर ने मुख्य यजमान के तौर पर यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने कहा कि यज्ञ करने से उत्पन्न होने वाला धुम्र आकाश में जाकर बादलों में मिलता है तथा उसी से वर्षा का अभाव दूर होता है।

Advertisements

इसके साथ ही यज्ञ धुम्र की शक्ति के कारण बादलों में प्राण शक्ति उसी प्रकार भर जाती है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार इंजैक्शन की पिचकारी से थोड़ी सी दवा भी शरीर में प्रवेश करा दी जाए तो उसका प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है। उसी प्रकार यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है और वर्षा की कमी भी दूर होती है तथा इसका फल प्राणप्रद वर्षा के रुप में प्रकट होता है। जिससे प्रकृति अपना सृजन करती है तथा धरती पर पैदा होने वाली हर प्रकार की वनस्पति एवं मानव जाति, पशु पक्षी और जानवर परिफुष्ट व शक्ति संपन्न बनते हैं।

इस अवसर पर अश्रिवी शर्मा, राकेश मरवाहा, मुकेश डावर, मोहन लाल पहलवान, प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, वरिंदर चोपड़ा, संदीप सैनी, राजिंदर मोदगिल, मंदिर के प्रधान रमेश अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, दविंदर वालिया गुरुजी, सुभाष अग्रवाल, अशोक कुमार, नील कमल, वृज बिहारी, शोभन सिंह, विकास सिंगला, विवेक अग्रवाल, शिव कुमार, अंजू शर्मा, स्पर्श कुमार शर्मा, सुषमा रानी अग्रवाल, राघव शर्मा, पलक, नेहा, रोहित, हीना, आशा भल्ला, कौशल शिमला, हिमांशू अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल जालंधर, शमा बेबी अग्रवाल, नीतिश अग्रवाल व रमेश गंभीर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here