
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसमें बिहार का इनामी बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी का एनकांउटर किया गया। चवन्नी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मोनू के पास से एके-47, एक 9-एमएम पिस्टल, बोलेरो जीप और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

चवन्नी शहाबुद्दीन के गैंग के लिए काम करता था। बदमाश चवन्नी शातिर अपराधी था। वह एक हिस्ट्री शीटर से अपनी पहचान बनाया था। उस पर 24 से ज्यादा मामले दर्ज थे। इस एनकांउटर में चवन्नी के दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस उन दोनों की भी तलाश में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही है।












