
सांबा (द स्टैलर न्यूज़)। अमरनाथ यात्रा को लेकर पुलिस व सुरक्षा बलों की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए है। सीमावर्ती क्षेत्रों में बहने बाले नदी-नालों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। क्षेत्र में एंटी टनल व ड्रोन ड्रापिंग को लेकर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबक चार दिन पहले बई नाले में एक दुकानदार ने दो लोगों को हथियारों के साथ देखा था, इसको लेकर सांबा व कठुआ पुलिस सहित बीएसएफ के जवानों ने सोमवार शाम को तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बलों की तरफ से तलाशी अभियान जारी है।












