Sunday, October 18, 2026
Home Jammu & Kashmir हथियारों के साथ दो आतंकी गिरफ्तार

हथियारों के साथ दो आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। अनंतनाग जिले में हथियार और गोला-बारूद के साथ दो आतंकियों को गिरफ्तार करने की सूचना प्राप्त हुई है। अनंतनाग के बिजबेहाड़ा में पुलिस और सेना के संयुक्त ऑपरेशन में दोनों को पकड़ा। चिनार कॉर्प्स के अनुसार, अनंतनाग के बिजबेहड़ा में सेना और पुलिस द्वारा एक संयुक्त मोबाइल वाहन चेक पोस्ट स्थापित किया गया। इस दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनके पास से एक पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद की गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया और व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here