Wednesday, October 7, 2026
Home Crime ट्रक ने CRPF की गाड़ी को मारी टक्कर, 5 जवान घायल

ट्रक ने CRPF की गाड़ी को मारी टक्कर, 5 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड के लेवडोरा इलाके में मंगलवार को एक ट्रक की CRPF की बंकर गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें CRPF के कम से कम 5 जवान घायल हो गए।

Advertisements

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा लेवदोरा, काजीगुंड में हुआ। इसमें JK02DU-4386 नंबर का ट्रक और JK02CG-5795 नंबर की CRPF बंकर गाड़ी शामिल थी। टक्कर के बाद CRPF की बंकर गाड़ी पलट गई, जिससे 5 जवान मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए काजीगुंड में CRPF की 163 बटालियन के MI रूम में ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here