Sunday, November 1, 2026
Home Crime टांडा के पूर्व SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा गिरफ्तार, FBI ने दर्ज किया...

टांडा के पूर्व SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा गिरफ्तार, FBI ने दर्ज किया था मामला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पुलिस ने टांडा थाने के पूर्व थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा को चार करोड़ रुपये (चार लाख डॉलर) की रंगदारी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अमेरिकी एफबीआई के ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ में नाम सामने आने के बाद की गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक नागरा पर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ मिलकर अमेरिका में रह रहे एक परिवार से रंगदारी मांगने का आरोप है। डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला के निर्देश पर जांच पूरी होने के बाद नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

Advertisements

जांच जालंधर के एसपी इन्वेस्टिगेशन वनीत अहलावत को सौंप गई थी। मामला 15 जनवरी 2026 को टांडा के गांव मियाणी में हुए आप कार्यकर्ता और कारोबारी बलविंदर सिंह सतकरतार की हत्या से भी जुड़ा है। पुलिस ने पहले इस हत्याकांड में अमेरिका में रह रहे रिटायर्ड एएसआई चरनजीत सिंह को मुख्य साजिशकर्ता बताया था, लेकिन बाद में अमेरिकी एजेंसियों ने आरोप लगाया कि इसी केस में फंसाए रखने और राहत दिलाने के नाम पर उनके परिवार से 4 लाख डॉलर की रंगदारी मांगी गई। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में कुछ भारतीय पुलिस अधिकारियों की भी भूमिका थी, जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। अब उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here