
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लाचोवाल से होशियारपुर में बाजार से सामान खरीदने आईं मां-बेटी के साथ मोटरसाइकिल सावरों ने लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। पहले मोटरसाइकिल सवार एक्टिवा पर जा रहीं मां-बेटी के पास आए और एक लुटेरे ने महिला के कान की बाली खींच ली और फरार हो गए। लुटेरे द्वारा बाली खींचे जाने के कारण महिला के कान पर घाव हो गया और खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया और पुलिस को सूचित किया।

जानकारी अनुसार हरजिंदर कौर निवासी लाचोवाल अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर होशियारपुर में बाजार आईं थीं। जब वह शिराज होटल के समीप भंगी चोअ टी-प्वाइंट पर पहुंचीं तो उनके पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार ने उनके पास आए और एक लुटेरे ने हरजिंदर कौर के कान की बाली खींच ली व फरार हो गए। इस कारण महिला के कान पर घाव हो गया और खून बहने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।












