मुंबई निवासी 2 आरोपी 1.816 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार

कुल्लू (द स्टैलर न्यूज़)। कुल्लु पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी ने मुबंई से संबंधित 2 आरोपियों को 1.816 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग एवं साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भुंतर में 2 लोगों के कब्जे से 1.816 किलोग्राम चरस बरामद की है और दोनों आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here