
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: संदीप वर्मा। होशियारपुर मिल्क प्लांट के समीप गांव अज्जोवाल की एक महिला ने जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार फाइनेंसर द्वारा महिला को तंग परेशान किया जा रहा था।


जिससे तंग आकर महिला ने जहरीली वस्तु निगल ली जिसे इलाज के लिए होशियारपुर के फगवाड़ा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना सदर के ए.एस.आई. सतीश कुमार ने बताया कि उक्त मामले संबंधी बयानों के आधार पर थाना सदर में 5 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।












