Sunday, October 25, 2026
Home Crime ताजा खबर: होशियारपुर के संतोख नगर में चली गोली, बाल-बाल बचे एक्स.यू.वी....

ताजा खबर: होशियारपुर के संतोख नगर में चली गोली, बाल-बाल बचे एक्स.यू.वी. सवार युवक

Firing-on-Boys-Santokh-Nagar-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला संतोख नगर में पड़ते लक्ष्मी एनक्लेव के समीप स्फिट कार में सवार चार युवकों ने एक्सयूवी में सवार दो युवकों पर गोली चला दी। कार चालकों द्वारा रिवाल्वर निकाले जाने का पता चलते ही एक्यूवी चालक ने गाड़ी को दौड़ा लिया, जिसके चलते कार चालकों द्वारा किया गया फायर उनकी गाड़ी के टायर से टकराकर मिस हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार शमशेर सिंह गैला व सुखदेव सिंह ढिल्लो दोनों निवासी संतोख नगर ने बताया कि वे अपनी गाड़ी एक्स.यू.वी. में कहीं जाने के लिए करीब 11 बजे निकले ही थे कि जब वह गाड़ी को बैक कर रहे थे तो इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार उन्हें आती दिखी। इसी दौरान कार में सवार एक युवक ने रिवाल्वर निकाला और उनकी तरफ तान दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत गाड़ी भगा ली और कार सवार द्वारा किया गया फायर उनकी गाड़ी के टायर से लगकर निकल गया और इस प्रकार उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है तथा उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर कार सवारों ने उन पर हमला क्यों किया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

सारी घटना पास ही स्थित एक दुकान के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई तथा उसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार एक्स.यू.वी. सवार तेजी के साथ गाड़ी भगाते हुए जा रहे हैं तथा उनके पीछे एक युवक जिसने हाथ में रिवाल्वरनुमा चीज पकड़ी हुई है साफ देखी जा सकती है भाग रहा है तथा बाद में वह और पिछे भागते हुआ आ रहा उसका एक अन्य साथी सफेद रंग की गाड़ी में बैठकर फरार हो जाते हैं।

गोली चलने की आवाज से पूरा मोहल्ला कांप उठा तथा लोग डर के मारे घरों में ही दुबक गए। हालांकि स्थिति स्पष्ट होते व पुलिस के आते ही लोगों ने राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here