
पुंछ (द स्टैलर न्यूज़)। पुंछ में एक आतंकवाद से जुड़े व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की गई है। आरोपी से ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं। मिली जानकारी मुताबक पुंछ के सुरनकोट सेक्टर के दुंदक इलाके में भारतीय सेना की रोमियो फोर्स और पुंछ पुलिस की एस.ओ.जी. ने एक संयुक्त अभियान चलाया।

इस अभियान दौरान उन्होंने आतंकवाद से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ा। साथ ही आरोपी की अन्य आतंकियों से संपर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि शहर और सुरनकोट में पिछले 2-3 ग्रेनेड हमलों की गुत्थी आतंकवाद से जुड़े व्यक्ति की गिरफ्तारी से सुलझने की उम्मीद है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।











