Thursday, October 29, 2026
Home Jammu & Kashmir 8 केजी भांग पाउडर, 450 बोतल शराब व हेरोइन के साथ 4...

8 केजी भांग पाउडर, 450 बोतल शराब व हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार

जम्मू/राजौरी(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू कश्मीर पुलिस ने अलग अलग जगहों से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर पिछले लंबे समय से नशे का गोरखधंधा धंदा चला रहे थे। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम पुलिस ने दो तस्करों से 8 किलो. ग्रा भांग का पाउडर बरामद किया है इस संबंध में योरीपोरा पुलिस थाना मामला दर्ज किया है। राजौरी जिला सीमावर्ती के पुलिस थाना क्षेत्र नौशहरा के अंतर्गत अलग अलग जगह से भी दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर व मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए दोनों तस्कर नशे को मंहगे दाम पर बिक्री के लिए ले जा रहे थे कि सतर्क पुलिस जवानों ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया।

Advertisements

पुलिस चौकी लम्बेड़ी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर शंकरआनंद आश्रम के पास तस्कर की पकड़ के लिए विशेष नाका लगा रखा था। जम्मू-पुंछ राज मार्ग पर नाके के दौरान पुलिस जवानों ने मारुति आल्टो संख्या न. जेके08बी-1090 को रोक जब तलाशी ली गई तो जांच के दौरान जवानों को जेके स्पेशल व्हिस्की की 180 एमएल की 450 बोतले बरामद हुई। और मारुति चालक (तस्कर ) गिरधारी लाल पुत्र सरस्वती दास निवासी लम्बेड़ी जिला राजौरी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने शराब व वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 48 -ए के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं दूसरी ओर पुलिस थाना क्षेत्र नौशहरा के आधीन राजल गांव में एक नशे के सौदागर की खबर मिली पुलिस जवानों ने नशे के कारोबार करने बाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए झाल बिछा दिया। जैसे ही तस्कर राजल गांव पहुंचा तो जवानों ने उसे रुकने का सिग्नल दिया लेकिन आरोपी मौका देख भागने की फिराक में था कि जवानों ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया और तलाशी के दौरान 7 ग्राम हेरोइन व थैले से एक आधुनिक बजन मशीन बरामद हुई। आरोपी की पहचान जसविंद्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र कर्म चंद निवासी लम्बेड़ी राजौरी के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अवैध ढंग से कार्य को अंजाम व नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here