Tuesday, October 27, 2026
Home Jammu & Kashmir आतंकियों ने की श्रीनगर के सरकारी संगम स्कूल की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर...

आतंकियों ने की श्रीनगर के सरकारी संगम स्कूल की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर व अध्यापक दीपक की हत्या

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में वीरवार आतंकियों ने ईदगाह इलाके सरकारी संगम स्कूल में घुसकर कर हमला बोल दिया। हमले में एक स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर को गोली लगी है। इससे पहले मंगलवार की शाम को आतंकियों ने एक बाद एक तीन हमले किए थे, जिसमें केमिस्ट की दुकान चलाने वाले माखनलाल बिंद्रू समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर से हमला होना बताता है कि आतंकी कितने बेखौफ हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी सरकारी स्कूल में हुए हमले में दो अध्यापकों के मारे जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि ये आतंकी अचानक ही स्कूल में घुस आए और अध्यापकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisements

बताया जा रहा है कि फायरिंग में जिन दो टीचरों की मौत हुई है वे प्रिंसीपल सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद हैं। दोनों संगम स्कूल में तैनात थे। वे दोनों वर्तमान में अल्लोचोईबाग के रहने वाले थे। स्कूल के अंदर हमलवारों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। शांत घाटी एक बार फिर खूनी हो गई है। आतंकियों ने बेखोफ होकर पिछले पांच दिनों में 7 नागरिकों की हत्या की है । आज हुई घटना में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और हमलावर आतंकियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में जिन दो टीचरों की मौत हुई है वह प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद हैं। दोनों संगाम स्कूल में तैनात थे। यह दोनों मौजूदा समय में अल्लोचोईबाग के रहने वाले थे। स्कूल के अंदर हमलवारों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलाबारी की। इस नापाक हरकत को अंजाम दिया है। कश्मीर में आतंकियों द्वारा की जा रही खूनी वारदातों से स्थानीय हिंदू व सिख समुदाय में तनाव बना हुआ है।

हायर सैकेंडरी स्कूल में हुई वारदात

यह स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल है। दोनों टीचरों को कई दिनों से टारगेट किया गया। कहा जा रहा है कि बीते दिनों से लगातार टारगेटेड हमले हो रहे हैं उसी की कड़ी में यह हमला किया गया है।

दो-तीन आतंकी स्कूल आए

कुछ चश्मदीदों ने बताया कि दो से तीन लोग स्कूल आए। उन्होंने स्कूल की प्राचार्य और टीचर के सिर से गोली सटाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। तीनों आतंकी बताए जा रहे हैं।

पांच दिनों के अंदर 7 की हत्या

पांच दिनों के अंदर आम नागरिकों की हत्या की यह सातवीं घटना है। मंगलवार को श्रीनगर में आतंकियों ने बिंदरू मेडिकेट के मालिक एम.एल. बिंदरू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद एक मजदूर की गोली मारकर हत्या की गई थी। हमलावर लगातार इसी एरिया में हमला कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शायद लगातार रेकी करके लोगों को मारा जा रहा है और पूरे इलाके में पहले से लोगों को चुना गया है कि किस-किसको और किस तरह से मारना है। इस घटना के बाद इलाके में और दहशत फैल गई है। आतंकियों की तलाशी के लिए इलाके में घेराबंदी की गई है लेकिन लोग इसलिए डरे हैं क्योंकि लगातार हो रही हत्याओं के बाद सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं, उसके बावजूद स्कूल में दो टीचरों की हत्या ने सनसनी फैला दी है। लोगों ने सरकार से जवाब मांगा है कि आखिर इस नुकसान का जिम्मेदार कौन सुरक्षा के सभी दावे खोखले साबित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here