Saturday, October 24, 2026
Home Crime नहर पर बना 10 टन वजनी स्टील का पुल ही ले उड़े...

नहर पर बना 10 टन वजनी स्टील का पुल ही ले उड़े चोर

छत्तीसगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से चोरी का हैरानीजनक मामला सामने आया है। यहां 40 साल से अधिक पुराना और करीब 10 टन वजनी स्टील पुल रातों-रात चोरी कर लिया गया। यह पुल नहर पर बना था और पैदल यात्रियों के इस्तेमाल में आता था। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह 70 फीट लंबा स्टील पुल हसदेव लेफ्ट कैनाल पर बना हुआ था और कोरबा के ढोडीपारा क्षेत्र के वार्ड नंबर-17 में स्थित था। 18 जनवरी को स्थानीय लोगों ने पुल के गायब होने की सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्र के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisements

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गैस कटर की मदद से पुल की लोहे की रेलिंग और संरचना को काटा और फिर उसे स्क्रैप में बेचने के इरादे से चोरी कर लिया। शिकायत मिलने के बाद सीएसईबी पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने पुल चोरी कर लोहे को स्क्रैप में बेचने की बात कबूल की है। वहीं, मुख्य आरोपियों मुकेश साहू और असलम खान सहित 10 अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि चोरी किया गया करीब सात टन स्टील नहर के भीतर छिपाकर रखा गया था, जिसे बरामद कर लिया गया है। चोरी में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शेष स्टील कहां बेचा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here