Saturday, October 10, 2026
Home Crime सैक्स रैकेट ऑपरेट करने वाले दो एजेंट गिरफ्तार

सैक्स रैकेट ऑपरेट करने वाले दो एजेंट गिरफ्तार

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई पुलिस ने सैक्स रैकेट ऑपरेट करने वाले दो एजेंट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी मुताबक डीबी मार्ग पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो रास्ते पर खड़े रहकर लोगों को रोकते थे और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए उकसाते थे। आरोपियों की पहचान राम परवेश हरि यादव और मनोज कपूर यादव है, जो सड़क पर खड़े रहकर सड़क से गुजरने वाले हर शख्स को रोकते थे और फिर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए उकसाते थे।

Advertisements

एक अधिकारी ने बताया कि डीबी मार्ग पुलिस ने एक ट्रैप लगाया। ट्रैप के अनुसार उन्होंने दो लोगों को सड़क से गुजरने को कहा, जैसे ही वह दोनों उसे रास्ते से गुजर रहे थे, इन दोनों आरोपियों ने दोनों राहगीरों को रोका और जबरदस्ती सड़क के किनारे ले गए और उन्हें वैश्य के पास चलने को कहने लगे। ऐसा होते देखा दोनों ग्राहकों ने तुरंत पुलिस को इशारा देकर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here