Wednesday, October 21, 2026
Home Crime लॉरेंस बिश्नोई के भाई के इशारे पर कबड्डी खिलाड़ी को गोलियों से...

लॉरेंस बिश्नोई के भाई के इशारे पर कबड्डी खिलाड़ी को गोलियों से किया छलनी, लगी 7 गोलियां

पंचकूला (द स्टैलर न्यूज़)। पंचकूला के अमरावती के कॉस्मो मॉल के बाहर देर रात गोलियां चलने का समाचार प्रकाश में आया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के इशारे पर राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोलटा पर गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई। स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने मॉल के बाहर सोनू नोल्टा की स्कार्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागीं। सोनू (32) कालका के गांव नोल्टा का रहने वाला था, जबकि उसके साथ स्कार्पियो में सवार प्रिंस (26) पिंजौर के गांव मल्लाह का रहने वाला है। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

Advertisements

डॉक्टरों ने सोनू नोल्टा को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस के जांघ में गोली लगी है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। वारदात के 20 मिनट बाद गाड़ी में भागते हुए पीयूष नामक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सोनू नोल्टा की हत्या की जिम्मेदारी ली। पुलिस के मुताबिक सोनू और प्रिंस दो लड़कियों के साथ कॉस्मो मॉल में फिल्म देखने के बाद बाहर आकर अपनी स्कार्पियो में बैठे थे। इसी बीच चोखी ढाणी की तरफ से वहां स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। डॉक्टरों के मुताबिक सोनू को सात गोलियां लगी, जिसमें चार गोलियां पीठ में, एक छाती, एक सिर तथा एक हाथ में लगी। वहीं, दूसरे साथी प्रिंस के जांघ में गोली लगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here